दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की बड़ी जीत को लेकर उद्धव ठाकरे बोले – दिल्लीवासियों ने ‘जन की बात’ सुनी

Summary :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी की ‘जन की बात’ सुनकर, दिल्ली के लोगों ने यह दिखाया है कि अब देश में ‘मन की बात’ की कोई प्रासंगिकता नहीं रह गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी की ‘जन की बात’ सुनकर, दिल्ली के लोगों ने यह दिखाया है कि अब देश में ‘मन की बात’ की कोई प्रासंगिकता नहीं रह गई है। 
ठाकरे ने बिना भाजपा का नाम लिए कहा, ‘उन्होंने अपने चुनाव अभियान में शीर्ष नेताओं को लगाया। अरविंद केजरीवाल को देशद्रोही तक कहा गया। उन्होंने गैर प्रासंगिक अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे उठाकर चुनाव को स्थानीय मुद्दों से भटकाने की कोशिश की। लेकिन वे केजरीवाल को हराने में विफल रहे।’ 
मुख्यमंत्री ने दिल्ली को लोगों को विकास के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने और लोकतंत्र में विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों की सराहना की। 
उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र और शिवसेना की तरफ से, मेरी दिल्ली को लोगों और केजरीवाल को हार्दिक शुभकामनाएं। हम भविष्य में उनके विकास के रास्ते के लिए उन्हें शुभकानाएं देते हैं।’ 

Shera Rajput