देश में अब तक 1 लाख 86 हजार से अधिक हुए कोरोना टेस्ट, पिछले 24 घंटों में 909 नए मामले आए सामने

Summary :

लव अग्रवाल ने कोरोना मामले के नए आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा, 29 मार्च तक देश में कोरोना के 979 सकारात्मक मामले थे, लेकिन अब वह मामले 8356 तक पहुंच गए हैं।

देशभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 8 हजार 356 पहुंच गई है। वहीं, अब तक कोरोना संक्रमित 273 लोगों की जान जा चुकी है। देश में देश में अब तक 1,86,906 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 7,953 कोविड-19 संक्रमित पाए गए। बीते 5 दिनों में रोजाना 15,747 लोगों की जांच की गई जिसमें से रोज 584 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना मामले के नए आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा, 29 मार्च तक देश में कोरोना के 979 सकारात्मक मामले थे, लेकिन अब वह मामले 8356 तक पहुंच गए हैं। कुल मामलों में से 20% मरीज  ICU में हैं। वहीं 1671 मरीजों को ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण देखभाल के इलाज की जरुरत है। 
लव अग्रवाल ने कहा, आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबित 4।3 फीसदी सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक 1,86,906 सैंपल लिए जा चुके हैं।  पिछले पांच दिनों से रोजाना 15 हजार से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन बेड बढ़ाए जा रहे हैं। हमारे पास फिलहाल एक लाख 5 हजार बेड है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होती है तो उस स्थिति को ध्यान में रखकर अतिरिक्त तैयारी कर रहे हैं।हम देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 की जांच की सुविधा बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 909 नए मामले सामने आए जबकि 34 लोगों की इससे मौत हुई।

Desk Team