केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर में NIA का उद्घाटन करेंगे

Summary :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को रायपुर में राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) के कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को रायपुर में राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) के कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शाह शनिवार को दोपहर करीब दो बजे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और एनआईए भवन का उद्घाटन करने के लिए नवा रायपुर के सेक्टर-24 के लिए रवाना होंगे।
Home Minister Amit Shah : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा कल -  aajkijandhara
 छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव है 
बाद में, शाह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में ‘मोदी एट 20: ड्रीम्स मीटिंग डिलीवरी’ विषय पर एक सेमिनार में भाग लेंगे। शाम सात बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले वह यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर नक्सली हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने के बाद शाह ने पिछली बार अप्रैल 2021 में छत्तीसगढ़ का दौरा किया था।

Desk Team