केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक अगस्त को ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। वो प्रख्यात स्वतंत्रता संग्रामी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्ण महताब द्वारा स्थापित ओड़िया समाचार पत्र ‘प्रजातंत्र’ के 75 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘प्रजातंत्र की 75वीं वर्षगांठ उसी साल हो रही है, जब देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी साल ओडिशा की बेटी देश की राष्ट्रपति बनी। ऐसे समय में शाह का ओडिशा दौरा महत्व रखता है।’’
राजस्थान सरकार ने सात आईएएस, चार आईपीएस और सात आईएफएस अधिकारियों का किया तबादला
वही,प्रधान ने रविवार को कटक में एक बैठक की अध्यक्षता की, जो शाह के दौरे से पहले की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई। उन्होंने इनडोर स्टेडियम का भी दौरा किया, जहां कार्यक्रम का आयोजन होना है।
बीजू जनता दल (बीजद) नेतृत्व के साथ मतभेदों के कारण पार्टी द्वारा अलग-थलग किए गए लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब समाचार पत्र के मौजूदा संपादक हैं।
LPG Price Today: आम आदमी को महंगाई से राहत, एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए कीमत
हालांकि, राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधान ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कटक में उनके जन्मस्थल जानकीनाथ भवन में श्रद्धांजलि दी। प्रधान ने कहा, ‘‘नेता जी के जन्मस्थल जानकीनाथ भवन, जिसे अब संग्रहालय में बदल दिया गया है, वह किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं भारत के महान सपूत, राष्ट्र के नायक और साहस एवं बलिदान के प्रतीक को श्रद्धांजलि देने के लिए आज फिर इस पवित्र स्थल पर गया।’’


Download Android App
Download iOS App



