पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की चूक को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एक सनसनीखेज दावा किया और कहा कि प्रधानमंत्री की ‘‘ड्रोन या टेलीस्कोपिक गन से भी हत्या’’ की जा सकती थी।
गौरतलब है कि पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में गत बुधवार को उस वक्त ‘‘गंभीर चूक’’ की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था। इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। घटना के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली लौट आए। वह पंजाब में ना तो किसी कार्यक्रम में शामिल हुए और ना ही दो साल के बाद राज्य में अपनी पहली रैली को संबोधित कर सके।
गिरिराज सिंह ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल साझा किए वीडीयो
सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से घटना से संबंधित एक वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि इन्हें देखकर ‘‘साजिश’’ का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे फ्लाईओवर के प्रधानमंत्री को रोका गया।उन्होंने कहा, ‘‘जांच सही से हो और कोई साजिशकर्ता बच नहीं पायें।
इत्तेफाक नही साजिश थी
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘पीएम को मौत के कुएं में फंसाना कोई इत्तेफाक नहीं यह साजिश थी..महादेव की कृपा से बच गए। इसकी उच्चस्तरीय सही जांच होगी तो यह साज़िश पंजाब के सीएम ऑफिस तक ही बल्कि उनके तार ऊपर तक जुड़ेंग़े। ऐसा प्रतीत होता है की उनकी हत्या ड्रोन या टेलीस्कोपिक गन से भी हो सकती थी। भाजपा पदाधिकारी इस घटना के लिए भाजपा पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे है।
इस मामले को लेकर भाजपा लगातार काग्रेंस को घेर रही हैं। और साथ ही केंद्र सरकार अपने सांकेतिक बयान के जरिए पंजाब सरकार के खिलाफ सुरक्षा में हुई चूक पर बड़ी कार्रवाई का संकेत दे चुकी है। गृह मंत्रालय ने इस मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन भी कर दिया हैं। जो जल्द ही गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।


Download Android App
Download iOS App



