केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- बिहार की जनता अब नीतीश सरकार से आ चुकी है तंग

Summary :

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार की जनता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऊब चुकी है और बिहार में निरंकुशता बढ़ती दिख रही है।

भारत के केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज मंत्री ने औपचारिक रूप से कहा कि बिहार की जनता अब सीएम नीतीश कुमार से ऊब चुकी है और राज्य की आम जनता लालू और नीतीश सरकरा से तंग आ चुकी है। जिसके चलते बिहार में निरंकुशत आए दिन बढ़ती दिख रही है। 
बिहार की राजनीति पर बोले गिरिराज सिंह 
 सिंह ने आज यहां रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार का अमन-चैन बर्बाद हो रहा है। आपराधिक घटनाओं में बढ़त्तरी हुई है। यही कारण है कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में नीतीश कुमार को क्षेत्र की जनता ने सबक सिखाने का काम किया।  उन्होंने ने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में जनता ने वैसे राजनीतिक दलों को आईना दिखाने का काम किया, जो समीकरण जोड़ रहे थे।
We Have No Hatred Against Muslims: Union Minister Giriraj Singh - हमें  मुसलमानों से कोई नफरत नहीं: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह | India In Hindi
 सिंह ने कहा कि कुछ दल एम.वाई का समीकरण, तो बाबूजी का समीकरण और फला पार्टी का समीकरण की बात कर रहे थे, वहीं एक पार्टी के नेता कह रहे थे कि वे है तभी उनका समाज है। इन सभी को बिहार की जनता ने कुढ़नी में सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबंधन राज्यहित को लेकर बनता है, तो अच्छा होता है। राज्यहित को लेकर 1996 में पार्टी ने नीतीश कुमार के साथ गठबंधन किया था, लेकिन जब राज्यहित की जगह पदहित ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, ऐसी समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से देशभर के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक परिस्थितियां बनकर उभर रही है, वैसे में विकास के साथ राष्ट्रवाद को बढ़वा देने की जरुरत है।

Desk Team