केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने हाल में जुमे की नमाज के बाद देश में कई जगहों पर हुए विरोध प्रदर्शनों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती लोकप्रियता एवं प्रतिष्ठता से हमारा पड़ोसी पाकिस्तान जलता है और धार्मिक उन्मादियों से देश में दंगे करवा रहा है। पटेल ने कहा कि इन धार्मिक उन्मादियों से हमारी सरकार सजग है और लोगों को भी सजग रहना होगा।
पाकिस्तान उन्मादियों के सहारे ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा हैं
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में विरोध प्रदर्शनों के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।
पटेल ने कहा, ‘‘हमारे सर्वधर्म सदभाव तथा देश की एकता-अखंडता को बिगाड़ने के प्रयास हो रहे हैं। भारत की बढ़ती लोकप्रियता एवं प्रतिष्ठता से कुछ लोग जलते हैं, जैसे कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान, धार्मिक उन्मादियों का उपयोग कर इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। हमारी सरकार के सामने चिंताजनक हालात हैं और संविधान के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।’’


Download Android App
Download iOS App



