चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर दुनिया के लगभग 116 देशों में फैल चुका है। कोरोना वायरस को लेकर चिंता के बीच विदेशी पर्यटकों पर लगायी रोक को लेकर सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसकी पहली प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है तथा पर्यटकों पर रोक के कारण इस उद्योग को हुए नुकसान का आकलन वह बाद में करेगी।
राज्यसभा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि सरकार ने विदेशी पर्यटकों पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) संरक्षित स्मारकों एवं मंदिरों को भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सदन इस बात से अवगत है कि हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि “मैंने सभी पक्षों से बातचीत की है, हम नुकसानों का आकलन बाद में करेंगे।”
कांग्रेस नेता पी सी शर्मा का दावा, बागी विधायकों ने दवाब में दिए बयान
पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस से निबटने के मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय को नोडल मंत्रालय बनाया गया है तथा अन्य सभी मंत्रालय इसके साथ समन्वय कर काम कर रहे हैं। बता दें कि भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 128 हो गई है वहीं 3 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



