केएल राहुल के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज, सचिन-सहवाग जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए यह कारनामा

Summary :

केएल राहुल ने गुरुवार को हैदराबाद में भारत बनाम इंग्लैंड हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन मैदान पर उतरते ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। इसी के साथ उनके नाम खेल के सभी प्रारूपों में कम से कम 50 मैच खेलने का रिकॉर्ड जुड़ गया है। HIGHLIGHTS भारत बनाम इंग्लैंड हैदराबाद टेस्ट जारी। केएल राहुल के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कम से कम 50 मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज। यह कारनामा करने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने। इसी के साथ राहुल ऐसा कारनामा करने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर बन गए। उन्होंने वनडे और टी20 मैचों में…

केएल राहुल ने गुरुवार को हैदराबाद में भारत बनाम इंग्लैंड हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन मैदान पर उतरते ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। इसी के साथ उनके नाम खेल के सभी प्रारूपों में कम से कम 50 मैच खेलने का रिकॉर्ड जुड़ गया है।

HIGHLIGHTS

  • भारत बनाम इंग्लैंड हैदराबाद टेस्ट जारी।
  • केएल राहुल के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कम से कम 50 मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज।
  • यह कारनामा करने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने।

इसी के साथ राहुल ऐसा कारनामा करने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर बन गए। उन्होंने वनडे और टी20 मैचों में 50 से अधिक मैच खेले हैं। पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद वह अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इससे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज इस सूची में शामिल हैं। भारत की स्पिन जोड़ी आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने भी सभी प्रारूपों में भारत के लिए 50 से अधिक मैच खेले हैं।

क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में कम से कम 50 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट वनडे क्रिकेट टी20 क्रिकेट
रोहित शर्मा* 54 262 151
विराट कोहली* 113 292 117
रविन्द्र जडेजा* 68 197 166
रविचंद्रन अश्विन* 95 116 65
महेंद्र सिंह धोनी 90 350 98
केएल राहुल* 50 75 72

 

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.