उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर पहुंचे।इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कर्मियों को न्यूनतम मानदेय की गारंटी हरहाल में मिलनी चाहिए। सरकार जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में सुनिश्चित कराएगी। बता दें स्वच्छताकर्मियों के गारंटीड मानदेय के लिए पहले ही एक कमेटी गठित कर रखी गई है और शीघ्र ही इस पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। मानदेय के साथ स्वच्छताकर्मियों के लिए आवास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
- CM योगी गोरखपुर दौरे पर पहुंचे
- आवास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ की व्यवस्था की जाएगी
- दुर्घटना बीमा सुविधा एवं कल्याण कोष का शुभारंभ किया
चार सफाई मित्रों के आश्रितों को सहायता राशि का चेक प्रदान किए
आपको बता दें सीएम योगी रविवार पूर्वाह्न नगर निगम की तरफ से आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान सम्मलेन एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। अभयनंदन इंटर कॉलेज के मैदान पर हुए इस कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों हेतु ई-सेवा पोर्टल, दस लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा सुविधा एवं कल्याण कोष का शुभारंभ किया। कल्याण कोष से चार सफाई मित्रों के आश्रितों को सहायता राशि का चेक प्रदान किए।
डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सफाई मित्रों एवं वाहन चालकों को यूनिफॉर्म, लंच बॉक्स वितरित किए और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर निगम की 116 करोड़ रुपये की लागत वाली 176 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि सुंदरता की आत्मा स्वच्छता में ही निहित होती है।


Download Android App
Download iOS App




