बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पति-पत्नी के संबंध में दिए गए अपने बयान को लेकर भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन, भाजपा अब नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ी हुई है।
नीतीश कुमार ने सदन के अंदर भी अपने बयान के लिए माफी मांगी
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के सदस्य वेल में आ गए और नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करने लगे। इस बीच, कुछ सदस्यों ने टेबल उठा लिए। इस दौरान नीतीश कुमार ने सदन के अंदर भी अपने बयान के लिए माफी मांगी। कुमार ने कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को तकलीफ हुई है तो मैं अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं। मैं अपने बयान की निंदा करता हूं।नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जब संवैधानिक पद पर बैठने वाले व्यक्ति इस तरह की बात बोलेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब इनसे बिहार नहीं संभल रहा है।
विपक्षी नेताओं कहा कि विधानसभा क्या सेक्स की शिक्षा देने का स्थान है
भाजपा के हंगामे के कारण कार्यवाही पहली बार 2 बजे तक उसके बाद शाम 4.50 तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि तेजस्वी ने भी कल मुख्यमंत्री के बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री सेक्स शिक्षा की बात कर रहे थे। विपक्षी नेताओं का कहना है कि विधानसभा क्या सेक्स की शिक्षा देने का स्थान है।


Download Android App
Download iOS App




