कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने तवांग झड़प पर चर्चा की माँग पर बुधवार को दूसरे दिन भी हंगामा किया और सदन से बहिर्गमन किया।
सदन समवेत होते ही कांग्रेस, द्रमुक समेत विपक्षी दलों ने तवांग झड़प पर विस्तृत चर्चा की माँग करने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष के इस हंगामें पर नाराजगी जतायी और कहा कि आप लोग सदन में तख्तियों लेकर आना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल महत्वपूर्ण होता है इसलिए चलने दें।
अध्यक्ष ने हंगामे के बीच जैसे ही प्रश्नकाल चलाना शुरू किया तभी विपक्षी दल सदन से बाहर चले गए।


Download Android App
Download iOS App



