अबू धाबी के एयर बेस को निशाना बनाने वाली दो मिसाइलों को अमेरिका ने रोका

Summary :

अमेरिका ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात में अल धफरा एयर बेस को निशाना बनाने वाली दो मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया है।

अमेरिका ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात में अल धफरा एयर बेस को निशाना बनाने वाली दो मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया है।
सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि इससे पहले सोमवार को हाउती विद्रोहियों ने अल धरफा सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर एक बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया और कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के खिलाफ अपने अभियान के विस्तार की तैयारी कर रहा है।
 यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की वायु रक्षा प्रणालियों ने हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। सेंट्रल कमांड   ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अमेरिकी सेना ने संयुक्त अरब अमीरात   में अबू धाबी के पास अल धफरा एयर बेस को निशाना बनाने वाली दो मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया है।
अमेरिकी सेना जवाब देने के लिए तैयार -अधिकारी 
 जारी कि गयी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि हमले में कोई अमेरिकी हताहत नहीं हुआ है। हवाई अड्डे में करीब दो हजार अमेरिकी सेवा सदस्य और कर्मी हैं। उन्होंने कहा अमेरिकी सेना अल धफरा एयर बेस पर किसी भी नए हमले का जवाब देने के लिए तैयार है।
 

Desk Team