भारत ने वर्ष 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट आकलन के तहत 2.99 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट कर कहा, भारत एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र को पूरी राशि का भुगतान करने को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
समूची राशि का किया भुगतान
भारत 193 सदस्य देशों में से उन 24 देशों में शामिल है जिन्होंने 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट आकलन के तहत पूरी राशि का भुगतान कर दिया है
दो वर्ष बाद खत्म होगा भारत का कार्यकाल
भारत मौजूदा समय में 15 सदस्य देशों वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और दो साल का यह कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त होगा।


Download Android App
Download iOS App



