7 सितंबर को भारत आएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, आते ही करेंगे पीएम मोदी से खास मुलाकात

Summary :

राजधानी दिल्ली में इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए हर तरफ कड़ी तैयारी हो रही है । जिस कारण दिल्ली पुलिस से लेकर ट्रैफिक पुलिस भी इस पूरे कार्य में अपना पूरा सहयोग दे रही है। जी हां दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर 7 सितंबर से नई दिल्ली जिले की कई सीमाओं को सील कर दिया जाएगा।

राजधानी दिल्ली में इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए हर तरफ कड़ी तैयारी हो रही है । जिस कारण दिल्ली पुलिस से लेकर ट्रैफिक पुलिस भी इस पूरे कार्य में अपना पूरा सहयोग दे रही है। जी हां दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर 7 सितंबर से नई दिल्ली जिले की कई सीमाओं को सील कर दिया जाएगा।  समिट के दौरान दिल्ली के अंदर भारी वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगाई जाएगी  बता दें की इस बैठक के लिए पहले ही कई देशों को आमंत्रण पत्र भेज दिया गया है।  ताकि वो समय इस बहरत में आकर जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लें।  और इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो आपको चौका  देगी।  
पीएम मोदी से जो बाइडेन करेंगे मुलाक़ात 
दरअसल, भारत में आयोजित होने वाले  जी-20 शिखर सम्मेलन में 20 देशों को शामिल होना है जिसके लिए पहले से कई तैयारियां की जा चुकी है।  बता दें की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 7 सितंबर के दिन भारत आएंगे।  इतना ही नहीं बल्कि इस सम्मलेन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल होंगे।  भारत सभी नेताओं के स्वागत के लिए जोश से भरा हुआ है।  जहां 7 सितंबर के दिन  राष्ट्रपति  जो बाइडेन दिल्ली पहुंचेंगे। बता दें की बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत के दौरे पर आ रहे हैं। 
वाइट हाउस ने जारी किया बयान 
 7 सितंबर के दिन  राष्ट्रपति  जो बाइडेन दिल्ली पहुंचेंगे। जिसके बाद वो 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात भी करेंगे।  बता दें की अमेरिका के वाइट हाउस ने ये बयान जारी किया है की 9 और 10 सितंबर को जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।  उनका ये पहला दौरा है जिस वजह से उनके लिए ख़ास तैयुआरियाँ भी हो रही है।  

Desk Team