अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिल्ली ऑटो में की सवारी, वायरल हो रहा वीडियो

Summary :

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत दौरे पर हैं। हालांकि, भारत दौरे पर उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ऑटो की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत दौरे पर हैं। हालांकि, भारत दौरे पर उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ऑटो की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपनी फोटो को ट्विटर पर साझा किया है।
साझेदारी को आगे बढ़ाने पर आभार व्यक्त 
G-20 India: दिल्ली आते ही अमेरिका के विदेश मंत्री ने की ऑटो की सवारी -  short-videos AajTak
उन्होंने मुंबई और हैदराबाद सहित कई राज्यों के अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के कर्मचारियों का अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ने ट्वीट कर लिखा कि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद के अपने कर्मचारियों से मिलकर खुशी हुई। मैं उनकी कड़ी मेहनत और जनता के संबंधों को मजबूत करने और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी हूं।
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात 
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल पीएम मोदी और विदेश  मंत्री से करेंगे मुलाकात - Russia Foreign Minister Sergey Lavrov has  arrived in New Delhi ntc - AajTak
बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को नई दिल्ली में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक से हटके मुलाकात की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा था कि उन्होंने रूसी विदेश मंत्री लावरोव को युद्ध को समाप्त करने और अर्थपूर्ण कूटनीति में संलग्न होने के लिए कहा, जो एक न्यायसंगत और स्थायी शांति पैदा कर सके।

Desk Team