देश में वैक्सीनेशन ने पूरा किया 100 करोड़ का आंकड़ा, नड्डा ने बताया अभूतपूर्व उपलब्धि, शाह बोले- गौरवमयी क्षण

Summary :

कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार कर जाने के कीर्तिमान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया है।

कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार कर जाने के कीर्तिमान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया है। भारत की इस उपलब्धि पर स्वास्थ्यकर्मियों और जनता को बधाई देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘कठिन संघर्ष के समय में अद्भुत सामथ्र्य का परिचय देते हुए भारत ने 10 माह से कम समय में 100 करोड़ कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त किया है। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि होने के साथ ही विश्व पटल पर भारत के सामथ्र्य का प्रतीक है।’

कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार का जिक्र करते हुए नड्डा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘भारत ने जिस रफ्तार से 100 करोड के आंकड़े को छुआ है ये दशार्ता है कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए पूर्णत: संकल्पित है। इस ऐतिहासिक क्षण पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ह्रदय से धन्यवाद देता हूँ व सभी स्वास्थ्य कर्मियों और जनता को बधाई देता हूँ। ‘
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ऐतिहासिक और गौरवमयी पल बताते हुए ट्वीट किया, ‘ऐतिहासिक व गौरवमयी क्षण ! आज भारत ने 100 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाने के लक्ष्य को प्राप्त कर नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व व निरंतर प्रोत्साहन से एक ऐसा कीर्तिमान बनाया है जिसने पूरे विश्व को नए भारत की अपार क्षमताओं से पुन: परिचित कराया है।’

वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए अमित शाह ने अपने अगले ट्वीट में लिखा , ‘इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई देता हूँ। अनेकों चुनौतियों को पार कर इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों, शोधकतार्ओं व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व हर व्यक्ति की सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु संकल्पित मोदी जी का अभिनन्दन करता हूँ।’

Desk Team