केंद्र सरकार ने घरों के पास टीकाकरण के संबंध में दिशानिर्देश जारी किये है जिससे बुजुर्ग लोगों और दिव्यांगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए टीका लगवाने में आसानी होगी। आपको बता दें की जो लोग वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचने में असमर्थ है उन लोगों के लिए केंद्र सरकार ने घर में ही टीकाकरण की व्यवस्था किए जाने को मंजूरी दे दी है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने गुरुवार को कहा कि ऐसे लोगों को घर पर ही हेल्थ टीमों की ओर से टीका लगाया जाएगा। इसके लिए उन्हें कहीं भी टीकाकरण के लिए आवेजन करने की जरूरत नहीं होगी। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार के इस फैसले के बारे में जानकारी दी। इस फैसले के तहत NHCVC यानी नियर टू होम कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे। इससे दिव्यांगों और बुजुर्गों को कोरोना टीका लगवाने के लिए यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें नजदीक में ही टीका लग सकेगा।
हेल्थ मिनिस्ट्री के सचिव राजेश भूषण की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि घर-घर जाकर वैक्सीनेशन का प्रस्ताव एक्सपर्ट कमिटी के सामने रखा गया था। लेकिन इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। हालांकि जरूरमंद लोगों के घर के पास ही वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाकर उन्हें टीका लगाए जाने का फैसला लिया गया है। इस प्रस्ताव के तहत कम्युनिटी सेंटर्स, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेंटर, पंचायत बिल्डिंग, स्कूल की इमारत आदि में केंद्र स्थापित किए जाएंगे और वहीं कोरोना के टीके लगाए जाएंगे।
क्या अब बिना अपॉइंटमेंट भी लगवा सकते है वैक्सीन ?
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 60 साल से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को उसके घर के पास ही टीका लग सकेगा। इसके अलावा 60 साल से कम आयु के दिव्यांगों को भी उनके घर के नजदीक ही वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए वे अन्य लोगों की तरह पहले से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। यही नहीं यदि वे चाहें तो सेंटर पर पहुंचकर ऑन साइट रजिस्ट्रेशन के जरिए भी टीका लगवा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



