अभिनेता वरुण धवन मोस्ट अवेटेड सीक्वल ‘बॉर्डर-2’ में नजर आएंगे, जिसमें वह सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। शूटिंग के दौरान वरुण को युवा कैडेट्स के साथ नकल पुश-अप चैलेंज करते हुए देखा गया।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर ‘बॉर्डर-2’ की शूटिंग के दौरान कैडेट्स के साथ नकल पुश-अप का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने जवानों के साथ के साथ 50 नकल पुश-अप चैलेंज किए, जैसे ही वरुण ने चैलेंज पूरा किया, कैडेट्स ने उनसे हाथ मिलाकर बधाई दी। अभिनेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हमारे सारे युवा कैडेट्स के साथ नकल चैलेंज, फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।”
View this post on Instagram
वरुण के इंस्टाग्राम पर 46.3 मिलियन फॉलोअर्स है, वह ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
‘बॉर्डर 2’ का नया शेड्यूल पूणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में चल रहा है। वरुण को हाल ही में फिल्म के लिए क्लीन-शेव लुक में देखा गया, जबकि इससे पहले शूटिंग के दौरान वह मूंछों वाले लुक में थे।
इससे पहले सनी देओल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ग्रुप फोटो शेयर की थी, जिसमें वह दिलजीत, वरुण और अहान के साथ नजर आए। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जब सारी फोर्सेज एक साथ आएं, ‘बॉर्डर 2’।”
इस फोटो को सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिपोस्ट किया और अपने भाई अहान के लिए चीयर करते हुए लिखा, “इसका बेसब्री से इंतजार है।”
View this post on Instagram
‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी। इसमें सनी, सुनीली शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे।
‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल लीड रोल में होंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 2019 में अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी’ का निर्देशन किया था। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा तैयार की जा रही यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



