सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नई वायरल वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाती हैं। कुछ तो ऐसी अजीबो-गरीब चीज या फिर जुगाड़ होते हैं, जिसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है। आजकल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। सोशल मीडिया पर कोई रील बनाता है तो कोई सिर्फ देखता है। सड़क पर आते-जाते कुछ अलग चीज दिख जाएं, तो लोग उसे अपने फ़ोन में रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। हैरान क्यों न हो, एक बाइक 10 लोगों के बोझ को उठा रही है। बात सिर्फ इतनी नहीं है, 10 लोगों को कैसे एडजस्ट किया गया है वो देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी। चलिए आपको विस्तार से बताते है कि Viral Video में और क्या दिखा।
यहां देखें वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DLJ4Ls0xk-r/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
जुगाड़ देख सिर चकराए
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर बहुत सारी गाड़ियां चल रही हैं। तभी अचानक से एक Bike आती है, जो सभी का ध्यान खींच लेती है। बाइक को एक पुरुष चला रहा है और पीछे 2 महिलाएं और 1 बच्चा बैठा हुआ है। इतना ही नहीं आगे देखिए, बाइक पर तो सिर्फ चार लोग सवार हैं लेकिन बाइक के पीछे एक ट्राली बंधी है जिसपर 6 बच्चे सवार हैं। ये देसी जुगाड़ आपके दिमाग को हिलाकर रख देगा, आखिर लोगों में इतना दिमाग आता कहां से है? सड़क पर ये देसी जुगाड़ देख, ऑटो रिक्शा में सवार किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस वीडियो की सटीक जानकारी तो नहीं है लेकिन इसे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का बताया जा रहा है।
Viral Video पर लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @soo_funny_memes नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है और 16 हजार लोगों ने वीडियो लाइक की है। कई लोगों ने वीडियो देखने के कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘ये कितना खतरनाक है, मालूम नहीं है क्या?’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘ये पाकिस्तान ही कर सकता है।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘बच्चों के लिए ये खतरनाक है।’ इसी तरह कमेंट्स करके लोग इस जुगाड़ पर हंस भी रहे है और इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदार बता रहे हैं। इस तरह जुगाड़ न सिर्फ बच्चों के लिए खतरनाक है बल्कि सड़क पर चलने वाले और लोगों के लिए भी खतरा है। ये वीडियो भले ही आपको मजाकिया लगें, लेकिन इस तरह की हरकत पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



