वेंकैया नायडू ने विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसेना कमान का किया दौरा

Summary :

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया। वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया। वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 
नायडू ने रस्मी सलामी गारद की समीक्षा के बाद फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के साथ बातचीत की। उन्हें कमान की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। 
पूर्वी नौसेना कमान की विज्ञप्ति में कहा गया कि उपराष्ट्रपति ने बंदरगाह का दौरा करने के बाद ‘आईएनएस सह्याद्री’ का अवलोकन किया और भारतीय नौसेना की संचालन क्षमताओं तथा लड़ाकू कौशल की समीक्षा भी की। 
बाद में उपराष्ट्रपति ने नौसेनाकर्मियों के साथ बातचीत की। नायडू विशाखापट्टनम की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। 

Shera Rajput