Vice President Election: मार्गरेट अल्वा ने TMC के फैसले को बताया निराशाजनक, बोलीं- ‘साहस की प्रतीक’ है ममता

Summary :

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने इस चुनाव से दूर रहने के तृणमूल कांग्रेस के निर्णय को ‘निराशाजनक’ करार देते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि ‘साहस की प्रतीक’ ममता बनर्जी इस चुनाव में विपक्ष के साथ खड़ी होंगी।

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बोलीं मार्गरेट अल्वा
अल्वा ने ट्वीट किया, ‘‘उप राष्ट्रपति चुनाव से तृणमूल कांग्रेस का अनुपस्थित रहने का फैसला निराशाजनक है। यह वाद-विवाद, अहंकार और गुस्से का समय नहीं है। यह साहस, नेतृत्व और एकता का समय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा विश्वास है कि ममता बनर्जी, जो साहस का प्रतीक हैं, विपक्ष के साथ खड़ी होंगी।’’
ममता बनर्जी चुनाव से रहेगी दूर
 जानकारी के मुताबिक उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहेगी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उसे जानकारी दिए बिना विपक्षी उम्मीदवार का फैसला करने के तरीके से सहमत नहीं है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है, जिनका मुकाबला अल्वा से होना है

Desk Team