उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अफ्रीका के तीन देशों की छह दिवसीय यात्रा से मंगलवार को वापस लौटे तथा उन्होंने इस यात्रा को ‘‘अत्यधिक उपयोगी’’ बताया। नायडू को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विशेष विमान सुबह छह बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में उतरा। उपराष्ट्रपति ने लैंडिंग से पहले विमान में पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरी बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मलावी की यात्रा अत्यधिक उपयोगी रही।
मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं कि हम इन देशों के साथ अपने आप का सफलतापूर्वक बातचीत कर सके।’’ नायडू ने कहा कि उच्च स्तरीय यात्रा के दौरान भारत को कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इन देशों का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका के साथ संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है।


Download Android App
Download iOS App



