नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी प्रकरण में जांच के तहत धनशोधन से जुड़े एक मामले में सोमवार को भगोड़ा आभूषण कारोबारी मेहुल चोकसी की एक कंपनी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि हांगकांग से पहुंचे दीपक कुलकर्णी को कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि कुलकर्णी को धनशोधन रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और प्रवर्तन निदेशालय उसे मुंबई ले जाने के लिए उसका ट्रांजिट रिमांड मांगेगा। संबंधित मामला मुंबई में ही दर्ज है। बता दें कि दीपक कुलकर्णी मेहुल चोकसी की हांगकांग स्थित डमी फर्म का डायरेक्टर था। उसके खिलाफ सीबीआई अौर ईडी ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।


Download Android App
Download iOS App



