उपराष्ट्रपति आईआईआईटी, इलाहाबाद में सीसीएफ को शनिवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे 

Summary :

NULL

इलाहाबाद : उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू यहां भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में केंद्रीय कम्प्यूटिंग फैसिलिटी (सीसीएफ) को शनिवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। आईआईआईटी, इलाहाबाद की स्थापना के बीसवें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर शनिवार को कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति नायडू संस्थान के प्रेक्षागृह में करेंगे। संस्थान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, नायडू संस्थान में नवनिर्मित सीसीएफ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

यह प्रदेश का अनूठा सुपर कम्प्यूटिंग का अत्याधुनिक केन्द्र होगा जो 200 टेराफलॉप्स, 19 टेराबाइट मेमोरी और एक पेंटाबाइट्स की क्षमता से युक्त है। यह सुविधा शोधकर्ताओं और शिक्षकों के लिए उपलब्ध होगी। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति संस्थान में स्थापित इनोवेशन एवं इनक्यूवेशन सेन्टर और इंडोर स्पोर्टस् काम्प्लेक्स का भी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

Desk Team