Water Supply Scheme: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मनीमाजरा में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चंडीगढ़ के लिए चौबीसों घंटे जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया। इससे एक लाख से ज्यादा निवासियों को फायदा होगा।
Highlights
- अमित शाह ने चंडीगढ़ में Water Supply Scheme का किया उद्घाटन
- 1 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा साफ पानी
- योजना के तहत 2028 तक पूरे राज्य में 24 घंटे पानी मिलेगा
- गृह मंत्री ने 75 करोड़ से बना मनीमाजरा परियोजना का उद्घाटन किया
अमित शाह ने चंडीगढ़ में Water Supply Scheme का किया उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परियोजना(Water Supply Scheme) का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कि पानी बहुत महत्वपूर्ण है, हम इसके बिना जिंदा नहीं रह सकते। जब यह साफ नहीं होता है तो हमें बहुत सारी बीमारियां हो जाती हैं। इस पूरे क्षेत्र के लोगों को इसके माध्यम से फिल्टर-क्लीन पानी की चौबीसों घंटे सातों दिन आपूर्ति की जाएगी। यह समय की कसौटी पर खरा उतरेगा।
जलापूर्ति योजना से 1 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
गृह मंत्री अमित शाह मनीमाजरा पहुंचे और 75 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना का उद्घाटन किया। इससे मनीमाजरा के 1 लाख से अधिक निवासियों को लाभ मिलेगा, जिनमें मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, शिवालिक एन्क्लेव, इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में रहने वाले लोग शामिल हैं।
योजना के तहत 2028 तक पूरे राज्य में 24 घंटे मिलने लगेगा पानी
इस परियोजना का उद्देश्य 24 घंटे सातों दिन उच्च दबाव आपूर्ति कर जनता द्वारा पानी के स्टोरेज को न्यूनतम करके पानी की बर्बादी को रोकना है। परियोजना की अन्य विशेषताओं में रिसाव में कमी के माध्यम से जल संसाधन में वृद्धि, स्मार्ट मीटरिंग, अंडरग्राउंड वाटर पर सीमित निर्भरता और ऊर्जा खपत की निगरानी शामिल हैं।
परियोजना के लिए कुल 22km लंबी बिछाई जाएगी पाइपलाइन
इस परियोजना(Water Supply Scheme) के लिए कुल 22 किलोमीटर लंबी जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाई गई है। दो भूमिगत जलाशय स्थापित किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 20 लाख गैलन प्रतिदिन है। सिटी ब्यूटीफुल का लगभग 270 किलोमीटर लंबा जल आपूर्ति नेटवर्क, जो उच्च दबाव वाले पानी की आपूर्ति के लिए अनुकूल नहीं है, उसे भी बाद में बदल दिया जाएगा। इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिसके लिए शहर को 55 जिला मीटरिंग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। उम्मीद है कि 2028 तक पूरे शहर को कवर कर लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



