जीडी अग्रवाल की लड़ाई को हम आगे ले जाएंगे : राहुल गांधी

Summary :

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘माँ गंगा के सच्चे बेटे प्रोफेसर जीडी अग्रवाल नहीं रहे। गंगा को बचाने के लिए उन्होंने स्वयं को मिटा दिया।’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गंगा की सफाई और संरक्षण के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल के निधन पर दुख जताते हुए शुक्रवार को कहा कि ”हम उनकी लड़ाई को आगे ले जाएंगे।” राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘माँ गंगा के सच्चे बेटे प्रोफेसर जीडी अग्रवाल नहीं रहे। गंगा को बचाने के लिए उन्होंने स्वयं को मिटा दिया।’ उन्होंने कहा, ‘हिंदुस्तान को गंगा जैसी नदियों ने बनाया है। गंगा को बचाना वास्तव में देश को बचाना है। हम उनको कभी नहीं भूलेंगे। हम उनकी लड़ाई को आगे ले जाएँगे।’

बता दें कि लंबे समय से गंगा की स्वच्छता और संरक्षण की मांग कर रहे पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उन्‍हें स्वामी सानंद के नाम से जाना जाता था। स्वामी सानंद पिछले 112 दिनों से अनशन पर थे और उन्होंने नौ अक्टूबर से जल का भी त्याग कर दिया था।

गंगा संरक्षण को लेकर 111 दिनों से अनशन कर रहे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद का निधन

Desk Team