मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी और नगर निगम सहायक इंजीनियर अभय सिंह राठौर के यहां छापे में करोड़ों की संपत्ति मिली है। राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) द्वारा मारे गए छापे में राठौर के पास से मकान, होस्टल, सोने के 60 लाख रुपये के दो किलो आभूषण, सोने के बिस्किट समेत 20 करोड़ रुपये की संपत्ति के बारे में पता लगा है।
बताया जा रहा है कि सहायक इंजीनियर अभय सिंह राठौर ने अपने परिवार वालों के नाम पर संपत्ति खरीद रखी थी। जांच में पाया गया कि सह आरोपियों की उतनी आय नहीं है जितनी कीमती संपत्ति उनके पास पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि अभय राठौर 1995 में सब इंजीनियर पद पर थे। यदि देखा जाए तो इस तरह उनका 23 साल की नौकरी में वेतन 60 लाख रुपये होगा। ईओडब्ल्यू डीएसपी आनंद यादव के मुताबिक, अभय सिंह व भाई संतोष सिंह को भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आरोपी बनाया है। उनके पास गुलाब बाग़ में बांग्ला, तीन मंजिला होस्टल, दुकानें, प्लॉट, स्कीम 78 में दो मकान, स्कीम 134 और 94 में प्लॉट, 36 बीमा पॉलिसी, 3 कारें, 20 लाख कैश, सोना समेत 20 करोड़ की संपत्ति मिली है।


Download Android App
Download iOS App



