WhatsApp ने की बड़ी कार्रवाई, भारत में 65 लाख अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध

Summary :

WhatsApp ने भारत में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, मई में यह अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि यह बड़ी कार्रवाई कंपनी ने उपभाक्ताओं की तरफ से मिली शिकायत के बाद किया है

WhatsApp ने भारत में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, मई में यह अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि यह बड़ी कार्रवाई कंपनी ने उपभाक्ताओं की तरफ से मिली शिकायत के बाद किया है, वहीं इस बात की जानकारी कंपनी ने यह सूचना आइटी के नए नियम के अंतर्गत दी है
65,08,000 वाट्सएप अकाउंट पर प्रतिबंध 
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान 65,08,000 वाट्सएप अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया। इनमें से 24,20,700 अकाउंट पर बिना किसी शिकायत के कंपनी ने रोक लगाई थी।वाट्सएप ने अप्रैल में रिकार्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट को बंद कर दिया था। इसके साथ ही मई में कंपनी को भारत से प्रतिबंध अपील जैसी 3,912 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से 297 मामलों पर कार्रवाई की गई।
शिकायत अपीलीय समिति लांच के तहत कि गई कार्रवाई
इंटरनेट मीडिया का उपयोग करने वाले लाखों भारतीय को सशक्त बनाने के लिए केंद्र ने हाल ही में शिकायत अपीलीय समिति लांच की है। यह सामग्री और अन्य मुद्दों के संबंध में उनकी परेशानियों पर गौर करती है।फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी शिकायत रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की है। फेसबुक ने जहां 27 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई की है, वहीं इंस्टग्राम ने करीब 40 प्रतिशत शिकायतों को लेकर कदम उठाया है। अप्रैल के आंकड़ों की तुलना में मई में फेसबुक पर व्यक्तिगत शिकायतें दोगुनी से अधिक बढ़कर 16,995 हो गईं और इंस्टाग्राम पर 68 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। 

Desk Team