जहां ‘मोदी सरनेम’ पर टिप्पणी कर फंसे थे राहुल गांधी, आज कर्नाटक के उसी कोलार में करेंगे रैली

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के कोलार में रैली करेंगे। दो बार तारीख बदलने के बाद राहुल गांधी की रैली यहां आयोजित की जा रही है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के कोलार में रैली करेंगे। दो बार तारीख बदलने के बाद राहुल गांधी की रैली यहां आयोजित की जा रही है। पहले 5 अप्रैल और फिर 9 तारीख को रैली तय थी। कोलार वही स्थान है, जहां राहुल ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी और बाद में उन्हें मानहानि का दोषी ठहराया गया। इस कारण उनकी संसद सदस्यता भी चली गई।
सभी पार्टियां अपने प्रचार अभियान में जुटी  
कर्नाटक: जहां मोदी सरनेम वाला भाषण दिया था, राहुल गांधी वहीं से शुरू करेंगे  प्रचार - Karnataka Rahul Gandhi will start campaigning from where Modi  surname speech was given – News18 ...
कर्नाटक विधानसभा चुनाव निकट आते ही सभी पार्टियां अपने प्रचार अभियान में जुट गई हैं। कांग्रेस पार्टी भी अपने चुनाव अभियान को धार देने के लिए आज कोलार में रैली आयोजित कर रही है। राहुल गांधी कांग्रेस की ‘जय भारत’ रैली में लोगों को संबोधित करेंगे और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं से रुबरु होंगे। राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी होंगे।
इंदिरा गांधी भवन के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे
राहुल बेंगलुरु में पहुंचकर इंदिरा गांधी भवन के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। बता दें कि कोलार क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण भी है, ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धारमैया ने यहीं से दूसरी सीट के तौर पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें यह सीट नहीं दी।
 2019 में एक चुनावी रैली में मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी 
राहुल गांधी ने साल 2019 में एक चुनावी रैली में मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की सजा हुई। राहुल ने रैली में नीरव मोदी, ललित मोदी का नाम लेते हुए कहा था कि आखिर सभी चोरों की सरनेम मोदी क्यों है। उनकी इस टिप्पणी के चलते उनके खिलाफ गुजरात के एक नेता ने केस दर्ज किया, जिसपर सूरत की अदालत ने उन्हें सजा सुनाई। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस और भाजपा ने कुछ सीटों को छोड़कर लगभग सभी पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। चुनाव के नतीजे 13 मई को आने हैं।  
  

Desk Team