कौन सा सच ढूढ़ने पहुंची थी ASI ज्ञानवापी मस्जिद? जानिए पता क्या चला

Summary :

वाराणसी की जिला अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद का मामला टूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की 30 लोगों की टीम सोमवार सुबह-सुबह काशी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दाखिल हुई और वजूखाने को छोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद का ओना-कोना खंगालने में जुट गई। ये पता लगाने के लिए कि ज्ञानवापी को लेकर किस पक्ष का दावा मजबूत है? हिंदू पक्ष का या मुस्लिम पक्ष का? नाता दें अदालत के आदेश के बाद सर्वे किया जा रहा है।

ये हैं मामले में बड़े सवाल 
वाराणसी की जिला अदालत के आदेश के बाद ये पता लगाया जाना है कि क्या ज्ञानवापी मस्जिद हिंदू मंदिर के ढांचे के ऊपर है? क्या मस्जिद परिसर में कमल, डमरू, त्रिशूल जैसे निशान हैं? क्या मस्जिद की दीवार पर देवी-देवताओं की कलाकृति हैं? ज्ञानवापी मस्जिद में तीन गुंबद कितने पुराने हैं?
मुस्लिम पक्ष से हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करने के लिए कहा गया 
मामले में मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करने को कहा गया है। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे चल ही रहा था, इधर दिल्ली में सर्वे को चैलेंज करती मुस्लिम पक्ष की याचिका सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुकी थी। सुबह 11.45 बजे सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे रोक दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल 26 जुलाई शाम 5 बजे तक सर्वे रोकने को कहा है।
सर्वे से क्या पता चलेगा?
सर्वे के नतीजे किस पक्ष के अनुकूल होंगे, ये तो बाद में ही पता चल पाएगा लेकिन इससे ये पुष्टि भी हो जाएगी कि ज्ञानवापी मस्जिद, कभी मंदिर थी या नहीं..अब बड़ा सवाल ये है कि सर्वे से क्या होगा? और इसका जवाब ये है कि सर्वे से ये पता चलेगा कि किस पक्ष का दावा कितना मजबूत है। सर्वे से दोनों पक्षों के दावों पर पुख्ता सबूत मिल जाएंगे। यही नहीं, इस सर्वे से वैज्ञानिक सबूत मिल जाएंगे जो मामले को आगे ले जाएंगे।

Desk Team