1 सड़कों पर पड़ा है पहाड़ का मलबा साथी ही साथ बद्रीनाथ हाईवे हुआ बंद, बारिश के साथ लैंडस्लाइड का कहर
पहाड़ों पर बारिश के बीच उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का सितम देखने को मिल रहा है। आपको बता दें बिगड़े मौसम से लगातार कई जगह लैंडस्लाइड हो रही है। जानकारी के मुताबिक आज बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई. सड़क पर मलबे के चलते रास्ता बंद और चमोली पुलिस के मुताबिक, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग और पुरसारी के पास सड़क मलबे के कारण रास्ता बंद है।
2 अंजू के पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला ने पुलिस को दिए एफिडेविट में क्या-क्या शर्तें मानी, जानिए क्या है मामला
राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। जहां एक तरफ यह कहा जा रहा था कि अंजू अपने प्रेमी नसरुल्ला से सगाई करने के लिए पाकिस्तान गई है। आपको बता दें तो वहीं, अंजू और नसरुल्ला ने इन बातों को नकारते हुए कहा कि वो सिर्फ दोस्त हैं। आपको बता दें उनका शादी का कोई इरादा नहीं है।
3 संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, रातभर संसद के बाहर बैठे रहे सांसद
आप सांसद संजय सिंह के निलंबन के साथ-साथ मणिपुर मुद्दे पर राज्यसभा के विपक्षी सांसदों का धरना पूरी रात जारी रहा। बता दें मणिपुर वायरल वीडियो में सोमवार को संसद में जबरदस्त हंगामा हुआ। हंगामेदार सत्र के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने वेल में राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की कुर्सी के सामने पहुंचकर विरोध किया। उनके इस हरकत के कारण उन्हें पूरे संसद सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
4 कर्नाटक में हुआ रेड अलर्ट जारी साथ ही दिल्ली में 5 दिन की बारिश का अनुमान, जानिए मौसम अपडेट
देशभर में भारी बारिश के चलते लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और वेस्ट यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है तो वहीं 26 से 28 जुलाई के बीच बारिश बढ़ेगी। इसके अलावा हरियाणा और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कर्नाटक में भारी बारिश के बाद सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए तो वहीं तेलंगाना में भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
5 Allahabad High Court ने दी गंभीर टिप्पणी, कहा -ओपन रिलेशनशिप की लालच में बर्बाद हो रहे युवा
युवाओं में विपरीत लिंग के साथ बगैर शादी रहने की बढ़ती प्रवृत्ति पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा है कि विपरीत लिंग के साथ ओपन रिलेशनशिप की लालच में देश का युवा जीवन बर्बाद कर रहा है। पश्चिमी संस्कृति के अनुकरण से वास्तविक जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है। बता दें कोर्ट ने पाश्चात्य सभ्यता के अंधानुकरण और संचार माध्यमों से हो रहे सामाजिक बदलावों को लेकर गहरी चिंता भी जताई है।
6 अतीक अहमद गिरोह का सदस्य फैज भूरे हुआ गिरफ्तार, 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के गैंग से जुड़े फैज भूरे नाम के आरोपी को धोखाधड़ी और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी फैज भूरे नैनी जेल में बंद अतीक के बेटे अली अहमद का करीबी रहा है और इस गैंग का सदस्य है। फैज पर एक महिला के मकान के फर्जी कागजात बनाकर उस पर अवैध कब्जा करने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।
7 Parliament Monsoon Session PM मोदी की अध्यक्षता में BJP संसदीय दल की बैठक हुई शुरू
संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। दोनों सदनों में लगातार मणिपुर हिंसा को लेकर बवाल जारी है। मणिपुर में जारी हिंसा पर चर्चा कराने को लेकर संसद के बाहर और भीतर सरकार तथा विपक्ष के बीच जारी संग्राम के चलते लगातार तीसरे दिन संसद की कार्यवाही नहीं चल पाई थी।
8 रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी तो बचने के लिए निगले हजारों रुपये, डॉक्टर ने पेट से निकाले पैसे
कटनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें एक पटवारी की हरकत से पुलिस और डॉक्टरों समेत सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, पुलिस ने पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा, तो उसने कार्रवाई से बचने रिश्वत की पूरी रकम चबा कर निगल ली। फिलहाल, पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
9 उत्तर परेश के आगरा में व्यक्ति की पिटाई के बाद मुंह पर किया पेशाब, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बीते दिनों एक व्यक्ति पर पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद जमकर बवाल मचा। लेकिन अब ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी सूरज राय ने जवाब दिया है।
10 एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड मामले में बरी हुए पूर्व विधायक गोपाल , कोर्ट ने सुनाया फैसला
सूत्रों के अनुसार साल 2012 में बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड मामले में आरोपी गोपाल कांडा को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। बतादें साल 2012 में बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में आज रॉउज एवन्यू कोर्ट फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले के मुख्य आरोपी हरियाणा के सिरसा से पूर्व विधायक गोपाल कांडा और मैनेजर अरुणा चड्ढा को बरी कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



