कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने नामाकंन के बाद से ही अपने एजेंडे को साफ कर दिया हैं। एक मीडिया एजेंसी से बातचीत करते हुए शशि थरूर ने कहा की वह कांग्रेस को युवा पार्टी बनाना चाहते हैं। पार्टी राहुल गांधी की यात्रा से जनता किस मकसद से देखती हैं इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। इस पर गैर दल के लोग क्या सोचते हैं,इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
युवाओं व आम कार्यकर्ताओं से मिल रहा हैं समर्थन
तमिलनाडु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समर्थन हासिल करने के लिए थरूर ने पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज को यहां पुष्पांजलि अर्पित की, मीडिया से मुखातिब होते हुए शशि थरूर ने कहा कि उन्हें युवाओं व आम पार्टी कार्यकर्ताओं से भारी मात्रा में प्रतिक्रिया मिल रही हैं। आज भारत युवा हैं , देश में आबादी का 65 प्रतिशत हिस्सा 35 वर्ष और उससे कम आयु के लोगों की हैं।
युवाओं का समर्थन पाकर बहुत खुश महसूस कर रहा हूं
शशि थरूर पार्टी को युवा कांग्रेस बनाना चाहते हैं, वह हर भारतीय के सपनों का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, इसके लिए उन्होनें पूर्व पीएम राजीव गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि राजीव गांधी ने 40 साल पहले करने का प्रयास किया था और दूरसंचार और आईटी क्रांति की शुरुआत में सफल हुए थे।
आपको बता दे की शशि थरूर लगातार कांग्रेस पार्टी में बदलाव की स्थिति के लिए आवाज उठाते आए हैं । कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर का टकराव कांग्रेस दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से हैं । लेकिन थरूर के खिलाफ मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा भारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



