चीन पाकिस्तान के आतंकियों के प्रति वीटो का दूरूपयोग करते हुए उन्हें वैश्विक आतंकी होने से बचा रहा हैं, पाकिस्तान में दुनिया के कई खूंखार आंतकी अपना खूनी साम्राज्य चला रहे हैं। अमेरिका व भारत में आत्मघाती आतंकियों को तैयार करने वाले संगठन पाकिस्तान में सरकार द्वारा पोषित होते हैं। पूर्व में कई बार चीन पाकिस्तान के कई आतंकियों को संयुक्त राष्ट्र में वीटो का प्रयोग कर बचा चुका हैं। लेकिन चीन आतंक के प्रति सचेत नहीं हो रहा हैं। पाकिस्तान के प्रति अपने संबंधों की वफादारी करते हुए चीन ने पाकिस्तान में पोषित होने वाले आतंकी महमूद को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचा लिया हैं। हाल ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन व अमेरिका द्वारा लश्कर -ए -तैयबा को आतंकी शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव लाया गया था। जिसको चीन ने वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए आतंकी महमूद को बचा लिया हैं।
कौन हैं आतंकी महमूद
आतंकी महमूद लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी हैं, महमूद जमात उद दावा का प्रमुख भी हैं, महमूद भारत में आतंकियों के प्रति हमदर्द तैयार करने का काम करता था। महमूद ने हाफिज सईद के साथ मिलकर भारत में आतंकियों गतिविधियों का काम किया हैं। महमूद ही भारत की धरा को रक्तरंजित करने के लिए आतंकी के ठिकाने तैयार करता था। कश्मीर सहित अन्य हिस्सों में आतंक फैलाने के लिए महमूद दान के जरिए रूपया भेजता था। जिसका उपयोग आतंकी हिंसा के लिए किया जाता था।


Download Android App
Download iOS App



