World Water Day : PM मोदी बोले- पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प दोहराएं

Summary :

विश्व जल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानी की एक-एक बूंद बचाने का अपना आह्वान दोहराते हुए जल संरक्षण की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों और संगठनों की तारीफ की।

आज विश्वभर में World Water Day यानी विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानी की एक-एक बूंद बचाने का अपना आह्वान दोहराया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनते देखना खुशी की बात है। पीएम ने जल संरक्षण की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों और संगठनों की तारीफ भी की।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “विश्व जल दिवस के मौके पर आइए, पानी की एक-एक बूंद को बचाने के अपने संकल्प को दोहराएं। हमारा देश जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल तक नागरिकों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन जैसे कई उपाय कर रहा है।”


उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में देश के सभी हिस्सों में हो रहे अभिनव प्रयासों के साथ जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनते देखना खुशी की बात है। मैं उन सभी लोगों और संगठनों की सराहना करना चाहता हूं, जो जल संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण के महत्व और इस संबंध में उनकी सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों से जुड़ा वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया।

Desk Team