Wrestlers Protest: पहलवानों का ऐलान- हम अपने मेडल गंगा में बहा देंगे, इंडिया गेट पर करेंगे भूख हड़ताल

Summary :

शीर्ष भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर फिर निराशा साधते हुए कहा कि वे हरिद्वार में गंगा में अपने मेडल प्रवाहित कर देंगे।

शीर्ष भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर फिर निराशा साधते हुए कहा कि वे हरिद्वार में गंगा में अपने मेडल प्रवाहित कर देंगे। पहलवानों ने आगे कहा कि इसके बाद वे इंडिया गेट पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। रविवार को विनेश, बजरंग, संगीता फोगट, साक्षी और कई अन्य लोगों को दिल्ली पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया जब वे महिलाओं की महापंचायत के लिए नए संसद भवन की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे।
पहलवान डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जिन पर उन्होंने महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है। इससे पहले, मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने घोषणा की कि वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 1 जून को देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। एसकेएम ने कहा कि बजरंग ने भी हमारी बैठक में भाग लिया।

Desk Team