केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यमुना की सफाई के लिए बन रहे ओखला सीवरेज ट्रीटमेंट संयंत्र का बुधवार को निरीक्षण किया और कहा कि इसके निर्माण से यमुना के पानी की स्थिति में सुधार होगा।
श्री शेखावत ने इस दौरान कहा कि दिल्ली में यमुना के पानी की स्थिति बेहद खराब है और इसमें सुधार लाने के लिए इस साल दिसंबर तक इस कार्य को पूरा किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 इस कार्य को पूरा करने की समय सीमा है और उम्मीद है कि उसके बाद दिल्ली में यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता में अंतर महसूस होगा। इस संयंत्र का निर्माण केंद, सरकार की योजना के एक्शन प्लान-तीन के तहत किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले आईटीओ के नजदीक स्थित छठ घाट का दौरा किया और फिर नाव से 12 किलोमीटर दूर ओखला बोट क्लब पहुंचे और ओखला एसटीपी स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक अशोक कुमार भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



