एक घंटे के लिए ठप हुआ यूट्यूब, हल्की गड़बड़ी के बाद दुरुस्त

Summary :

यूट्यूब ने इस गड़बड़ी के बारे में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि साइट दुरुस्त करने की त्वरित कार्रवाई चल रही है जिसे जल्द सुलझा लिया जाएगा।

वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट यूट्यूब दुनिया भर में बुधवार की सुबह ठप पड़ गया। करीब एक घंटे ठप रहने के बाद करीब 8 बजे यूट्यूब दोबारा शुरू हुआ। इसके सर्वर में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह बंद हो गया था। यूट्यूब में किस प्रकार की टेक्निकल गड़बड़ी है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

दरअसल, डाउन होने के दौरान डेस्कटॉप और ऐप कहीं भी वीडियोज नहीं चल रहे थे। यहां तक दूसरी वेबसाइट्स में Youtube के जो वीडियो एम्बेड किये गए हैं उनमें भी एरर मैसेज नजर आ रहा था। वीडियो प्ले करने पर यूजर्स को 500 और 503 इंटरनल सर्वर Error messages दिखाई दे रहे थे। वीडियोज पर पेज के केवल Thumbnail नज़र आ रहे थे।

इसके बाद यूट्यूब ने इस गड़बड़ी के बारे में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि साइट दुरुस्त करने की त्वरित कार्रवाई चल रही है जिसे जल्द सुलझा लिया जाएगा। कंपनी ने लिखा कि इशू फिक्स होने पर वह जानकारी देगी।

इस ट्वीट के एक घंटे के अंदर ही यूट्यूब दोबारा शुरू हो गया। डाउन होते ही ट्वीटर पर लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। बता दें कि Youtube ऐसी वेबसाइट है जहां यूजर वीडियो देख सकते हैं, रेटिंग और कमेंट दे सकते हैं। साथ ही वीडियो क्लिप भी शेयर कर सकते हैं।

छह साल के रायन की करोड़ों में है कमाई, Youtube पर हैं 10 मिलियन सब्सक्राइबर

Desk Team