मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रति विपक्षी सांसदों के व्यवहार को असंसदीय, अशोभनीय और अक्षम्य आचरण करार दिया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, संसद परिसर में माननीय उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के प्रति विपक्ष का असंसदीय, अशोभनीय और अक्षम्य आचरण अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के प्रति अहंकार और नफरत से भरा यह कृत्य बेहद शर्मनाक है। मैं संसदीय गरिमा का अपमान करने वाले इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।
गौरतलब है कि मंगलवार को विपक्ष के कुछ सांसदों के निलंबन के खिलाफ संसद की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने धनखड़ की नकल की थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इस कृत्य का वीडियो बनाते देखा गया था।
उपराष्ट्रपति के प्रति विपक्षी सांसदों का व्यवहार अशोभनीय और अक्षम्य : योगी
Summary :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रति विपक्षी सांसदों के व्यवहार को असंसदीय, अशोभनीय और अक्षम्य आचरण करार दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, संसद परिसर में माननीय उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के प्रति विपक्ष का असंसदीय, अशोभनीय और अक्षम्य आचरण अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के प्रति अहंकार और नफरत से भरा यह कृत्य बेहद शर्मनाक है। मैं संसदीय गरिमा का अपमान करने वाले इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। गौरतलब है कि मंगलवार को विपक्ष के कुछ सांसदों के निलंबन के खिलाफ संसद की सीढ़ियों पर…


Download Android App
Download iOS App



