देशभर में टीकाकरण अभियान को लेकर बहुत उत्साह का माहौल है, सभी अपनी और अपने परिवार कि सेहत का ख्याल रखते हुए कोरोना की जानलेवा बीमारी से बचाव वाला टिका लगा रहे हैं, इस कड़ी में वाराणसी में टीकाकरण के दौरान एक 125 वर्षीय व्यक्ति, स्वामी शिवानंद ने इस सप्ताह की शुरुआत में वैक्सीन की अपनी दूसरी खुराक ली।स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी दावा किया गया कि दोनों डोज लगवाने वाले बाबा शिवानंद सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सारिका राय ने बताया कि स्वामी शिवानंद पिछले कई वर्षों से काशी में रह रहे हैं। उन्हें नौ जून को पहली खुराक दी गई थी। उनके आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड देखकर स्वास्थ्य कर्मचारी तब चौंक गए, जब उन्होंने देखा कि इसपर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त, 1896 अंकित है। मूल रूप से बंगाल के श्रीहट्ट जिले के निवासी स्वामी शिवानंद लगभग 40 वर्षो से वाराणसी के भेलूपुर में कबीर नगर कॉलोनी में रह रहे हैं।
सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में शिवानंद ने वैक्सीन प्राप्त की। स्वामी शिवानंद ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी लंबी उम्र का राज योगा है। उन्होंने बताया कि वह हर दिन योगाभ्यास करते हैं और बिना तेल और मसालों के खाना खाते हैं। उसके साथी ने बताया कि शिवानंद अकेले रहते है, अभी भी स्वस्थ है और उनमें कोई बीमारी नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



