उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 18 और लोग की मौत हुई है, वहीं संक्रमण के 1188 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद में बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 18 और लोगों की मौत के साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 845 हो गई है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश में कोविड-19 के 1188 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में फिलहाल 9980 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। इसके अलावा अब तक 20,331 मरीज पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं। उप्र में अब तक कोरोना वायरस से कुल 31,156 लोग संक्रमित हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



