आगरा में मजार को भगवा रंग में रंगने पर 2 गिरफ्तार, IPC के तहत दर्ज हुआ केस

Summary :

किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने और जानबूझकर किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के लिए आईपीसी की धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा में एक मजार को भगवा रंग में रंगने जाने का मामला सामने आया है। आगरा में तीन पुलिस स्टेशनों में इसको लेकर एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान शुभम पंडित और बालकृष्ण के रूप में हुई है।
IPC की धारा 298 के तहत मामला दर्ज
आरोपियों को किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने (धारा 295) और जानबूझकर किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के लिए आईपीसी की धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
एसपी सिटी बोटरे रोहन प्रमोद ने कहा कि शहर में धार्मिक सद्भाव को बहाल करने के प्रयास में पुलिस ने भगवा रंग को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि आगरा में तीन पुलिस स्टेशनों-ताजगंज, रकाबगंज और लोहामंडी में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने मंगलवार को मजार (पीर की समाधि और मंदिर के चारों ओर की रेलिंग) को रंगा था और बुधवार शाम को गिरफ्तार हो गए थे। 

Desk Team