उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार की रात नोएडा से भिण्ड जा रही एक डबल डेकर निजी बस पलट गई जिससे उसमें बैठे चार व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। घाायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। तीनों को आगरा भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार शुक्ला ने आज यहां बताया, ‘नोएडा से तेज गति से मप्र के भिण्ड जा रही एक निजी बस मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई।’ उन्होंने बताया, ‘इस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तीन की स्थिति नाजुक देख उन्हें आगरा भेज दिया गया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।’


Download Android App
Download iOS App



