उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 12 और लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को यहां बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 12 और लोगों की मौत हो गई। इससे प्रदेश में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या 672 हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के कुल 685 नए मामले सामने आए। अब तक 15506 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं और रिकवरी का प्रतिशत 66.86 प्रतिशत हो गया है। इस समय प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 6650 है।
प्रसाद ने बताया कि रविवार को प्रदेश में नमूना जांच के मामले में एक नया प्रतिमान स्थापित हुआ और यह संख्या 22000 के पार हो गई। रविवार को प्रदेश में 22378 नमूने जांचे गए, प्रदेश में अब तक 707839 नमूने जांचे जा चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



