उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस को जीरो ड्रग्स अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जीरो ड्रग्स अभियान की घोषणा के अगले ही दिन मथुरा पुलिस ने 77 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये तक आंकी गई है। इसके साथ ही पुलिस एक लग्जरी कार के साथ चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
मथुरा के SSP अभिषेक यादव ने बताया कि मथुरा में जीरो ड्रग्स अभियान की शुरूआत की गई, जिसमें लोगों से कहा गया है कि ड्रग्स से संबंधित सूचना हमें बताई जाए और पुलिस द्वारा यह जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसी क्रम में पुलिस और SOG टीम को जानकारी मिली और हमने 4 अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा, इनके पास से 77 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, एक कार जब्त की गई है। इस गाड़ी से सभी सामान को ये छुपाकर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते थे। इसकी कीमत तकरीबन 12 लाख रूपए है। कार से गांजे के करीब दो किलोग्राम वजनी 29 पैकेट, करीब एक किलोग्राम वजनी चार पैकेट, करीब 500 ग्राम बजनी 30 पैकेट बरामद हुए।


Download Android App
Download iOS App



