आगरा में कोरोना के 9 नए मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 398

Summary :

अधिकारी ने बताया कि नौ नए मरीजों में वायरस की पुष्टि होने के साथ ही मंगलवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 398 पर पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंलवार को कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए है, इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 398 हो गई है। वहीं पूरे राज्य में कोरोना के 2043 केस सामने आए हैं तथा मृतकों की संख्या 31 हो चुकी है।  प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। 
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह 12 रिपोर्ट आयी। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन मामले रिपीट हैं और नौ नए मरीजों में कोरोना वयरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि नौ नए मरीजों में वायरस की पुष्टि होने के साथ ही मंगलवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 398 पर पहुंच गया है। 

बुलंदशहर घटना पर बोले अजय कुमार लल्लू -योगी राज में अपराधी मस्त, जनता पस्त

उन्होंने बताया कि आगरा में अब तक 64 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं जबकि इस वायरस की चपेट में आने से जिले में 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

Desk Team