नोएडा सेक्टर 18 में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से बचने के लिए लोग चौथी मंजिल से कूदे, जिससे दो युवक घायल हो गए। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं और पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
नोएडा सेक्टर 18 की अट्टा मार्केट में बनी एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में अफरा तफरी मच गई। आग से बचने के लिए लोग चौथी मंजिल से कूदते नजर आए। कूदने की वजह से दो युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं, जो आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।
आग बुझाने का काम जारी
मौके पर मौजूद दमकलकर्मियों ने बताया कि हमारी प्राथमिकता जान बचाना और आग पर काबू पाना है। इसके बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। दमकलकर्मियों ने अंदर से कुछ लोगों को बचाया भी। जो लोग अंदर फंसे थे, वे मुंह पर तौलिया या रूमाल बांधकर बाहर निकले। दमकलकर्मियों ने हाइड्रोलिक्स का इस्तेमाल कर मजदूरों को बिल्डिंग की मंजिल तक पहुंचाया और आग बुझाने का काम जारी है।
दुकान में लगी आग
जानकारी के अनुसार आग बिल्डिंग के नीचे बनी किसी दुकान में लगी है। इसके कारण नीचे धुंआ भर गया है। नीचे आग लगने के कारण ऊपर ऑफिस में काम कर रहे लोग नीचे नहीं उतर पा रहे हैं। वहीं कुछ युवक जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए हैं। मौके पर पुलिस भी मौजूद है। पुलिस ने बताया कि आग कृष्ण अपर प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में लगी है। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। मौके पर भारी भीड़ भी जमा हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मिलकर राहत बचाव कार्य कर रहे हैं।
Greater Noida: कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 30 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू


Download Android App
Download iOS App



