उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरानी वाला मामला सामने आया है। यहां 6 साल के लड़के पर पांच वर्ष की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में रविवार को केस दर्ज किया गया है।
यह घटना उस समय सामने आई जब लड़की के बीमार होने पर उसकी मां ने पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है। अधिकारियों ने बताया कि अनूपशहर रोड के एक इलाके में रहने वाले पीड़ित परिवार के मुताबिक घटना 12 अक्टूबर दोपहर की है।
परिजनों के मुताबिक लड़की दोपहर में एक गेंद से खेल रही थी जो गलती से पड़ोसी के घर में चली गई। जब वह इसे वापस लेने गई तो घर में अकेले मौजूद पड़ोसी लड़के ने उसे एक कमरे में खींच लिया और उसका यौन उत्पीड़न किया। रिपोर्ट के अनुसार लड़की इतनी घबराई हुई थी कि उसने अपने परिवार से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा। हालांकि रविवार को वह बीमार हो गई और मां द्वारा पूछताछ करने पर उसने इसके बारे में जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार ने बताया कि लड़की को मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसके इलाज के साथ ही चिकित्सकीय जांच की गई। उन्होंने कहा कि एक मेडिकल बोर्ड वर्तमान में रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है।
कोई भी संभावित कानूनी कार्रवाई अब पूरी तरह से मेडिकल बोर्ड की लड़के की उम्र संबंधी रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। क्वार्सी के निरीक्षक छोटेलाल ने कहा कि आरोपी अपने माता-पिता के साथ है और आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।


Download Android App
Download iOS App



