नोएडा में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है और टियरा सोसायटी की सातवीं मंजिल के फ्लैट में इनडोर AC में धमाका हो गया जिससे पूरे फ्लैट में आग की लपटें उठने लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट-सर्किट होने के बाद लगी थी और आग पर काबू पाने के लिए सोसाइटी की मेंटेंनेंस टीम ने आग बुझाने के लिए कड़ी मश्क्कत की और बाद में दमकल विभाग की टीम पहुंची और पूरा निरक्षण किया। इस घटना में जानहानी नहीं हुई है।
AC में हुआ धमाका

आग लगने की घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि AC में धमाका हुआ था जिसके बाद आग लगी थी लेकिन रखरखाव टीम और लोगों की मदद से आग पर तुरंत काबू पाया गया जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ है वहीं बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था और फायर बिग्रेड ने आग लगने का निरक्षण किया जिससे आगे कभी आग की घटना सामने नहीं आए।
निरीक्षण करने के बाद कूलिंग प्रोसेस
फायर ब्रिगेड टीम के अधिकारी प्रदीप कुमार ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी और 7वीं मंजिल पर AC में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है निरीक्षण करने के बाद कूलिंग प्रोसेस किया। फायर ब्रिगेड ने बताया की समय से ही आग पर काबू पाया गया था।


Download Android App
Download iOS App




