Aarav Child Murder Case: डेढ़ साल के भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले आरोपी को मिली सजा-ए-मौत, वारदात के 40वें दिन आया फैसला

Summary :

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में कोर्ट ने डेढ़ साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी का भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें बच्चा रोड़ा बन रहा था। इस हत्याकांड में पुलिस ने सिर्फ 6 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल की, वहीं अदालत ने वारदात के सिर्फ 40 दिनों के अंदर अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। जिला जज ने मामले को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ की श्रेणी में रखते हुए दोपहर 3 बजे आरोपी को फांसी की सजा सुना दी है। डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटककर मारा शिकोहाबाद…

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में कोर्ट ने डेढ़ साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी का भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें बच्चा रोड़ा बन रहा था। इस हत्याकांड में पुलिस ने सिर्फ 6 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल की, वहीं अदालत ने वारदात के सिर्फ 40 दिनों के अंदर अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। जिला जज ने मामले को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ की श्रेणी में रखते हुए दोपहर 3 बजे आरोपी को फांसी की सजा सुना दी है।

डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटककर मारा

शिकोहाबाद के यादव कालोनी में बीते 30 जून को डेढ़ साल के आरव को सड़क पर पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी गई। मासूम की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।

एनकाउंटर में बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए वारदात के सिर्फ 5 घंटे के अंदर आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद, घटना के मात्र एक सप्ताह के अंदर वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर करीब 80 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। पुलिस की 40 दिन की तत्परता बहुत काम आई। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर प्रमाणित कराकर उन्हें अदालत के सामने पुख्ता सबूत के तौर पर पेश किया गया।

शुक्रवार को कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसपर तेजी से कार्रवाई की गई। इस मामले में जिला जज ने गुरुवार को आरोपी को दोषी करार दिया था, जिसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे जिला एवं सत्र न्यायालय ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी को फांसी की सजा सुना दी।

Also Read: सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को होगी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सुनवाई, जानिए याचिका में क्या-क्या मांग की गईं

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।